ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

महिला के सिर पर प्रहार कर हत्या….गांव के सिवान में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई जा रही आशंका

बस्ती में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के सिवान में पाया गया। मौके पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंची। मौके पर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भदेश्वर नाथ गांव निवासी सरिता पत्नी शैलेश (35) शुक्रवार की शाम घर से नित्यक्रिया के लिए गांव के सिवान में गई थी। काफी देर होने के बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के सिवान में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी शाल, चप्पल और मोबाइल भी अलग अलग स्थानों पर मिले। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई है।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात आईजी आरके भारद्वाज, एसपी आशीष श्रीवास्तव और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। महिला से दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया है। इस प्रकरण में टीम लगा दी गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button