ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

नए साल में लगेंगे तीन ग्रहण, नहीं दिखेगा कोरोना का असर, ज्योतिषाचार्य ने दी जानकारी

नए साल को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है. आने वाला साल हमारे जीवन के लिए कैसा रहना वाला है इसे लेकर लोगों में बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट रहती है. साल के अंत में बढ़ते कोरोना की वजह से अब हर कोई इस चिंता में है कि नए साल में उसका समय कैसा बीतेगा? नई उम्मीदों वाले नए साल में कुल तीन ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 1 चंद्र ग्रहण शामिल है. हालांकि इन दोनों सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर नहीं होगा, क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. आखिरी वाला ग्रहण भारत में दिखाई देगा. ऐसे में अब काशी के विद्वान और ज्योतिषविद पण्डित संजय उपाध्याय के मुताबिक नए साल में लगने वाला ग्रहण भारत के लिए शुभकारी होगा. आइए आपको बताते हैं कि ज्योतिषविद ने क्या बताया है.

ग्रहण की वजह से बदलेगा समय

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा. ग्रहण का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा. ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लिहाजा सूतक काल भी नहीं मान्य होगा. इसके अलावा दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. ये ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा. रात में 8 बजकर 34 मिनट से ग्रहण शुरू होगा जो रात 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. ये ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका के अलावा उत्तरी अफ्रीका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

28 अक्टूबर को लगेगा 2023 का आखिरी ग्रहण

साल 2023 के आखरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगेगा. खंडग्रास ये चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर इसकी शुरुआत होगी और 2 बजकर 28 मिनट ग्रहण समाप्त होगा. ग्रहण का सूतक काल शाम 5 बजे लगेगा. वाराणसी के ज्योतिषी पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि ये वर्ष भारत के लिए बेहद शुभ होगा. इसके अलावा ग्रहों के चाल बता रहे है कि कोरोना का असर भी भारत पर नहीं पड़ेगा. भारत आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा. हालांकि राजनीति में उथल पुथल मची रहेगी.

Related Articles

Back to top button