ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा, हो रही मुठभेड़

श्रीनगर: अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के चेकी डूडू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. दो आतंकियों के फंसे होने की आशंका है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
इससे पहले बारामूला जिले के आजाद गंज में एक बिना फटा ग्रेनेड मिला. ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने इस ग्रेनेड को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए फेंका था. हालांकि, ग्रेनेड में विस्फोट नहीं हुआ और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया.
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी. सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर और पुलवामा जिले में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था. इसके अलावा आईईडी के साथ 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अक्टूबर में उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. आतंकियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था.

Related Articles

Back to top button