ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
दिल्ली NCR

15-16 जनवरी से फिर शुरु होगा हड़मांस, कंपा देने वाली सर्दी का दौर 

नई दिल्ली । दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में एक दो दिन से शीतलहर और कोहरे से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 15-16 जनवरी से फिर शीतलहर का दौर चालू होगा। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि उत्तरपश्चिमी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है।

एक दो दिन से दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाती ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शीतलहर का असर थोड़ा कम हुआ है वहीं कोहरा का असर भी कम है। हालांकि कई राज्यों में अभी भी घना कोहरा देखा जा रहा है। रॉय ने बताया कि हम देख रहे हैं कि उत्तर-पश्चिमी भारत में पक्षिमी विक्षोभ के चलते तापमान में वृद्धि देखी गई है। हमारा यह अनुमान है कि आगामी 15-16 जनवरी से फिर शीतलहर का दौर चालू होगा।
दिल्ली में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे कुछ दिनों के लिए शीतलहर से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी की ओर से जारी एक बुलेटिन के अनुसार दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में कुछ इलाकों में 15 जनवरी से एक बार फिर शीतलहर चलने की संभावना है। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाएं चलने से पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोहरे से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की परत छाई रहेगी।

Related Articles

Back to top button