ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

 ना ओटीपी शेयर की और ना कोई अज्ञात लिंक खोली फिर भी एकाउंट से 37 लाख रुपए साफ

मेहसाणा | किसी को ओटीपी शेयर करने या कोई अज्ञात लिंक क्लीक करने पर बैंक खाते से रुपए साफ होने की कई घटनाएं सुनी होंगी| लेकिन ऐसा कुछ भी करे बगैर बैंक एकाउंट से लाखों रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो जाने की अजीबोगरीब घटना सामने आई है| इतनी बड़ी रकम आखिर कैसे एक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर हो गई इसका जवाब फिलहाल ना तो बैंक के पास और ना ही पुलिस के पास| मेहसाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है| मेहसाणा निवासी दुष्यंत उमेदभाई पटेल बिल्डर हैं और राधनपुर रोड स्थित साकेत बिजनस हब में उनकी उर्वी कंस्ट्रक्शन कंपनी नामक ऑफीस है| व्यावसायिक कामकाज के दुष्यंत पटेल ने मेहसाणा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सीसी एकाउंट खुलवाया था| जिसमें लाखों रुपए जमा-उधार होते थे| पेशे से बिल्डर दुष्यंत पटेल अपने एकाउंट का ब्यौरा काफी गोपनीय रखते थे| इसके बावजूद उनके एकाउंट से एक ही दिन में तीन ट्रांजेक्शन के जरिए रु. 37 लाख अन्य एकाउंट में ट्रांसफर हो गए| इतनी बड़ी रकम अपने एकाउंट से ट्रांसफर होने से दुष्यंत पटेल चौंक उठे और तुरंत बैंक पहुंच गए| तुरंत बैंक से संपर्क करने से दुष्यंत पटेल की अन्य रकम ट्रांसफर होने से बच गई| लेकिन 37 लाख रुपए उनके खाते से अन्य के खाते में कैसे पहुंच गए इसका जवाब बैंक और पुलिस के पास फिलहाल नहीं है| घटना 21 दिसंबर की है जब दोपहर सवा तीन बजे के आसपास दुष्यंत पटेल के मोबाइल पर उनके एकाउंट से रु. 10 लाख डेबिट होने का मैसेज आया| जिसे देख दुष्यंत पटेल चौंक उठे| वह कुछ समझ पाते कि मोबाइल पर दूसरा मैसेज आ गया और उसमें रु. 10 लाख निकाले जाने की जानकारी थी| ठीक 3.49 बजे दुष्यंत पटेल के मोबाइल आए मैसेज में उनके एकाउंट से रु. 17 लाख डेबिट किए जाने की सूचना थी| करीब आधे घंटे के भीतर दुष्यंत पटेल को तीन मैसेज मिले और एकाउंट से रु. 37 लाख साफ हो गए| राहत की बात यह थी कि दुष्यंत पटेल के बैंक पहुंचने से अन्य ट्रांजेक्शन रुक गया| इस अजीबोगरीब फ्रॉड के मामले में फिलहाल इतना पता चला है कि दुष्यंत पटेल के एकाउंट से आईसीआईसीआई के खाता नंबर 161205501051 और 092805001870 में ट्रांसफर हुए हैं| चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों ट्रांजेक्शन के लिए बैंक रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ना कोई ओटीपी ना कोई लिंक और ना ही कोई फ्रॉड कॉल आया| फिलहाल दुष्यंत पटेल की शिकायत के आधार पर मेहसाणा साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है|

 

Related Articles

Back to top button