ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

समय रहते नहीं की वृक्षों की कटाई-छंटाई हाई कोर्ट के सामने टूट कर गिरी शाखा

जबलपुर। समय रहते नगर निगम ने वृक्षों की कटाई-छंटाई नही कराई। अब बरसात के सीजन में आंधी-वर्षा के चलते वृक्षों की भारी-भरकम शाखाएं टूट कर गिर रही है। मालगोदाम से कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वाले मार्ग में हाई कोर्ट के सामने एक विशाल वृक्ष की शाखा टूट कर जमीन पर आ गिरी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

नगर निगम की लापरवाही से नजर हटी, दुर्घटना घटी वाली स्थिति

नगर निगम की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी तक वृक्ष की टूटी शाखा को हटाया तक नहीं गया है। रोड किनारे टूट कर गिरी शाखा के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। नजर हटी, दुर्घटना घटी वाली स्थिति निर्मित हो रही है। बावजूद इसके नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है। इसी तरह पर्यटन तिराहे से तैयब अली चौक की तरफ भी एक छोटे वृक्ष की टहनियां टूट कर गिरी पड़ी है उसे भी अभी तक नहीं हटाया गया है। नगर निगम उद्यान अधिकारी सुरेंद्र दुबे बोले- नगर निगम द्वारा वृक्षों की कटाई-छंटाई कराई जा रही हैं। जहां-जहां वृक्ष या टहनियां बढ़ गई बिजली लाइन प्रभावित हो रही है उनकी छंटाई कराई जाएगी।

आसमान छूट रहीं शाखाएं, कुछ झूल कर सड़क तक आ गईं

शहर के सिविल लाइन, इंदिरा मार्केट, पर्यटन तिराहा रोड, गढ़ा, मेडीकल, रांझी सहित शहर के अधिकांश क्षेत्रों में मुख्य सड़कों के किनारे लगे वृक्ष इतने बड़े हो गए है कि उनकी शाखाएं आसमान छू रही है। कुछ तो बिजली की तारों, ट्रांसफार्मर में उलझ रही है। तेज हवा चलने पर बिजली की तारों में घषर्ण होने से बिजली भी बंद हाे रही है। वहीं कुछ शाखाएं सड़क तक भी झुक गई जिसके कारण राह चलते लोग परेशान हो रहे हैं।

ढाई वर्षों से नहीं हुई कटाई-छंटाई

वृक्षों की कटाई-छंटाई से लेकर डिवाइडर पर लगे पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम के उद्यान विभाग की है। शहर के वृक्षों की कटाई-छंटाई पिछले करीब ढाई वर्षों से नहीं हुई है। जिससे वृक्ष अब काफी बढ़ चुके हैं। जो अब वर्षा के सीजन में मुसीबत खड़ी कर रहे है।। जबकि कई बार ट्रांसफार्मर, बिजली की तारों में उलझ रही टहनियोंं के कारण आग लगने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button