ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

हरदा। आरटीओ बन युवती से रेप इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

हरदा । मध्य प्रदेश के हरदा जिले (Harda district) में पिछले सप्ताह एक नाबालिक लड़की (minor girl) के लापता होने के मामले में पुलिस (police) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक युवक को गिरफ्तार (Arrested) किया है. आरोपी शख्स लड़की से सोशल मीडिया इंस्ट्रग्राम (Instagram) के जरिए संपर्क में आया और खुद को आरटीओ अफसर (परिवहन अधिकारी) बताकर झांसे में लिया. वह उसे अपने साथ महाराष्ट्र ले गया, वहां रेप किया. पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने 23 दिसंबर को बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया था. जांच में पता चला कि लड़की महाराष्ट्र के ग्राम पिंपरीखुर्द हिवरखेड़ी थाने के रहने वाले अक्षय पिता रविन्द्र बकोड़े के संपर्क में थी. दोनों की मोबाइल पर लंबी बात होने के साथ ही चैटिंग भी हुआ करती थी. एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि नाबालिग 10वीं की छात्रा है. करीब दो महीने पहले आरोपी अक्षय से सोशल मीडिया के जरिए पीडिता का संपर्क हुआ. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो दोनों ने नंबर का लेनदेन कर लिया. लड़के ने अपनी प्रोफाइल पर आरटीओ लिखी गाड़ी का फोटो लगा रखा था और खुद को आरटीओ अफसर बताया. यह भी पढ़ें | संतों को जहर देकर मारने की साजिश को लेकर प्रयागराज से लखनऊ तक मची खलबली, आरोपी गिरफ्तार RTO की फेक प्रोफाइल देख लड़की को हुआ भरोसा लड़के ने जब आरटीओ लिखी गाड़ी कि प्रोफाइल लगाई तो यह देखकर लड़की को उसकी बातों पर भरोसा हो गया. दोनों के बीच लंबी बात और चैटिंग होने लगी. लड़का 23 दिसंबर को हरदा पहुंचा और लड़की को अपने साथ ट्रेन से भुसावल ले गया. यहां से आकोट ले आया. पड़ताल के बाद पुलिस ने 366, 376 (2) (एन) और पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ा दीं. गुरुवार को आरोपी को गांव से लेकर हरदा पहुंची. शुक्रवार को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस को ऐसे मिली जानकारी पीडिता ने पुलिस को बताया कि हरदा से आरोपी उसे भुसावल ले गया और वहां से आकोट ले गया. यहां पर किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़का हकीकत में वेल्डर है और खुद को आरटीओ अधिकारी बताता है. एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि जब वह आरोपी को पकड़ने के लिए एक शो रूम पर पहुंचे, वहां पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, तभी रिसेप्शनिस्ट ने युवक के बारे में बताया. लड़के को पकड़ने के बाद टीम आकोट स्थित किराए के मकान पर पहुंची, जहां नाबालिग मिली. नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया. आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा भी दे रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button