ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रिश्तों की मर्यादा तार-तार… पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में रहने वाली 13 साल की नाबालिग के साथ उसी के पिता ने दुष्कर्म किया। इसी दौरान नाबालिग की मां ने देख लिया। बाद में मां ने बेटी के साथ थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

टपरे में रहता है परिवार

खजूरी सड़क थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग इलाके के एक गांव में रहती है। दूसरी कक्षा पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता एक एक खेत में काम करते हैं। पूरा परिवार खेत में बने एक टपरे में रहता है। बुधवार-गुरुवार की रात तीनों टपरे में सो रहे थे। इसी दौरान जब मां की नींद खुली तो उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। यह देख वह गुस्से में आगबबूला हो गई और उसने पति के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया था। बाद में महिला ने बेटी के साथ खजूरी सड़क थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

10वीं की छात्रा से तीन माह से कररहा था छेड़छाड़, मनचला गिरफ्तार

उधर, परवलिया सड़क थाना पुलिस ने एक दसवीं की छात्रा की शिकायत पर मनचले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने, पोक्सो एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वह पिछले तीन माह से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा ने उसे कई बार समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह नहीं माना। परविलया सड़क थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके गांव में रहने वाले निजाम नाम के युवक ने सितंबर की शुरुआत से छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया था। वह स्कूल जाने एवं स्कूल से वापस घर लौटते समय छात्रा का लगातार पीछा करता था। साथ ही अश्लील फब्तियां भी कसता था। छात्रा ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। 14 दिसंबर को उसने रास्ते में रोककर छात्रा से जबरन बात करने की कोशिश की थी। घर पहुंचकर छात्रा ने घटना के बारे में स्वजन को बताया। शुक्रवार को माता-पिता बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचे। छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनचले निजाम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button