ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मेवाती गैंग का तीसरा सदस्य ग्वालियर पुलिस के हत्थे चढ़ा, राजस्थान का रहने वाला है

ग्वालियर। ग्वालियर, मुरैना सहित देश के तीन राज्यों में एटीएम काटकर लाखों रुपये लूटने वाली मेवाती गैंग का तीसरा सदस्य ग्वालियर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पकड़ा गया आरोपित राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है और जेल में मेवाती गैंग के सदस्यों के साथ उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद उनके साथ मिलकर एटीएम काटकर लूट करने लगा। उसे ग्वालियर पुलिस लेकर ग्वालियर आ रही है। उसके पास से आठ लाख रुपये भी बरामद हो गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उसके दो साथियों को दबोचा, लेकिन दिल्ली पुलिस लूटी गई रकम बरामद नहीं कर पाई है। ग्वालियर पुलिस उसे यहां लाकर पूछताछ करेगी,इसके बाद गैंग के दूसरे सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। दरअसल 10-11 जनवरी की रात ग्वालियर के मुरार और बहोड़ापुर इलाके में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के दो एटीएम बूथ में क्रेटा कार से आए बदमाश घुसे। मशीनें काटी और दोनों एटीएम से 53.04 लाख रुपये लूट ले गए। इसी गैंग ने मुरैना में 14 लाख रुपये लूटे। मुरैना टोल से भागे और सैंया में एटीएम काटकर लूट की कोशिश की लेकिन असफल् रहे। इन घटनाओं के बाद से ही एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी राजेश दंडोतिया, क्राइम ब्रांच के डीएसपी ऋषिकेष मीणा, क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता, एएसआइ राजीव सोलंकी और उनकी टीम को लगाया था। इसके अलावा बहोड़ापुर थाने की टीम भी लगी थी। तवाडू गांव के जिन बदमाशों की तलाश में ग्वालियर क्राइम ब्रांच लगी थी, उनके दो साथी शोहराब उर्फ सब्बा और समीर खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उठा ले गई। इस गैंग के दूसरे साथियों की घेराबंदी में ग्वालियर क्राइम ब्रांच लगी थी। बीती रात घेराबंदी कर एक आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित का नाम यशवीर गुर्जर निवासी राजस्थान बताया गया है। उसने ही शोहराब, समीर और अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की थी।

 

Related Articles

Back to top button