ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

गणतंत्र दिवस पर रिहा होने वाले 50 से अधिक कैदियों में सिद्धू का नाम भी शामिल

जालंधर। रोड रेज मामले में जेल गए कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिहा किया जा सकता है। राज्य के जेल विभाग द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर रिहा किए जाने वाले 50 से अधिक कैदियों में सिद्धू का नाम भी शामिल है। जेल विभाग ने समय से पहले छोड़े जाने वाले कैदियों की सूची समीक्षा के लिए विभाग की प्रमुख सचिव अवनीत कौर को भेजी है जहां से इसे मुख्यमंत्री और फिर राज्य के राज्यपाल के पास अंतिम अनुमति के लिए भेजा जाना है।

आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत सरकार की नीति के अनुसार ही सिद्धू का नाम गणतंत्र दिवस पर रिहा किए जाने वाले कैदियों की प्रस्तावित सूची में डाला गया है और जेल विभाग द्वारा सिद्धू के अच्छे आचरण की रिपोर्ट भी दी गई है। जेल विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि नवजोत सिंह सिद्धू केंद्र सरकार की ‘आजादी के महोत्सव’ वाली विशेष गाइडलाइंस के मुताबिक आते हैं।
बताया गया कि सिद्धू का मामला विशेष रूप से नहीं लिया गया बल्कि केंद्र सरकार की गाइंडलाइंस के मुताबिक बनी सूची में 50 से अधिक नाम हैं जिसमें नवजोत सिद्धू भी आते हैं। सिद्धू मई से जेल में हैं और क्लर्क का कार्य कर रहे हैं और उन्होंने कोई छुट्टी भी नहीं ली और जेल में उनका आचरण अच्छा रहा है। सिद्धू के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिश्ते अच्छे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button