ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

दिल्ली के सिरसपुर की गद्दा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों के बाद इमारत का 80% हिस्सा ढहा

दिल्ली के सिरसपुर औद्योगिक इलाके की एक फैक्टरी में आग लग गई है। दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं। दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आग के दौरान दो-तीन धमाके भी हुए। धमाकों के कारण इमारत का 80 फीसदी हिस्सा ढह गया। अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही किसी मानवीय हानि की खबर है।

इससे पहले भी उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इलाके में प्लास्टिक उत्पादों की एक फैक्टरी में बुधवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई थी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि उन्हें आग लगने की सूचना बुधवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मी घायल हो गया. दमकल विभाग के अनुसार, आग पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजकर 35 मिनट पर काबू पाया गया. फैक्टरी में पानी का छिड़काव काफी देर तक किया जाता रहा.

 

Related Articles

Back to top button