ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

युवती को किडनैप करने का प्रयास विरोध किया तो लात-घूसों से पीटा, शोर मचाया तो भागा, अस्पताल मां का इलाज कराने आई थी

ग्वालियर में मां का उपचार कराने आई युवती को एक मनचले ने जबरन किडनैप कर ले जाने का प्रयास किया और जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कमलाराजा अस्पताल की है। घटना का शिकार पीडि़ता ने शोर मचाया तो आरोपी उसका चेहरा तेजाब से जलाने की धमकी देकर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चेहरे पर तेजाब फेंकने की दी धमकी शिवपुरी के सतनवाड़ा निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने थाने पहुचकर शिकायत की है कि बुधवार को वह अपनी मां का उपचार कराने के लिए कमलाराजा हॉस्पिटल आईं थी। यहां पर उसे इस्ट्राग्राम फ्रेण्ड राज यादव मिला। जो जबरन उसे खींचकर किडनैप ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अपना नाम राज यादव बताया और उससे शादी की कहने लगा। साथ ही बताया कि वह इंस्ट्राग्राम पर आंशू यादव के नाम से उसका दोस्त है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे लात-घूसों से बेरहमी से पीटा साथ ही धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके चेहरे तेजाब फेककर चेहरा बिगाड़ देगा। इसके बाद आरोपी छेड़छाड़ करने लगा उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द पकड़ने की कहीं बात कंपू थाने के सीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि थाने पर आकार एक युवती ने शिकायत कर बताया था कि वह बीते रोज अपनी मां का इलाज कराने कमलाराजा अस्पताल आई थी उसी दौरान उसका इंस्टाग्राम फ्रेंड आया और जबरन उसको अपने साथ ले जाने लगा जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो वह भाग निकला पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button