ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भाजपा की जीत के लिए शनि देव की शरण में पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुरैना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मतगणना से पहले आशीर्वाद लेने शनिदेव की शरण में पहुंचे। नड्डा त्रेतायुगीन शनिदेव के मंदिर पर शनिश्चरा पहाड़ पर पहुंचे। उन्होंने शनि का तेलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की।

जिससे मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में पार्टी की विजय हो सके और सरकार बन सके। जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता शनि मंदिर पहुंचे थे। शनि की पूजा सिंधिया राजघराने के कुलगुरू ने करवाई।

यहां बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। यहां पर भी नड्डा ने पूजा अर्चना की थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार को ग्वालियर आए थे।

बताया जाता है कि उन्होंने सीएम, सिंधिया व तोमर के अलावा अन्य भाजपा नेताओं के साथ मतगणना को लेकर बैठक की। लेकिन बैठक में क्या हुआ। इस बात का पता नहीं चला।

Related Articles

Back to top button