ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

विरोध का अनोखा तरीका:संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगे न मानने पर सरकार की आर्थी निकाली, मुंडन भी कराया

ग्वालियर में हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार की संविदा नीति के खिलाफ आक्रोश जताया और सरकार की अर्थी जलाई और विरोध स्वरुप मुंडन भी कराया। ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा तेज होता जा रहा है, वे सरकार तक अपनी बात पहुँचाने के लिए अलग अलग तरीके से विरोध प्रकट कर रहे हैं। बुधवार को संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध का यह अनोखा तरीका निकाला है। उनका मंशा सरकार तक अपनी बात पहुंचाना है। यह है पूरा मामला बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और जो आउट सोर्स कर्मचारी NHM से हटाए गए हैं उन्हें वापस नौकरी पर लिया जाए। विभाग में रिक्त पदों पर उनकी नियुक्ति की जाए। वहीं अन्य राज्यों में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित किया गया है इसलिए उन्हें भी नियमितीकरण का लाभ दिया जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को भी नौकरी पर वापस लिया जाए। पूरे मध्य प्रदेश में 32 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए हैं। इसी क्रम में ग्वालियर में 778 संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार को आगाह किया है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो वह लगातार धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती । पहले अर्थी निकाली फिर मुंडन करवाया संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकार की संविदा नीति की अर्थी निकाली और और फिर उसे फूंक दिया। संविदा फार्मासिस्ट एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारी केवल दो ही मांगें हैं। पहली हमारा नियमितीकरण किया जाये और हमारे जो साथी NHM से निकालकर आउटसोर्स कर दिए गए हैं यानि ठेके पर कर दिए गए हैं उनकी NHM में वापसी की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button