ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जया किशोरी : श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति रस की प्रधानता न हो तो कथा का आनंद ही नहीं

हरदा-भोपाल । प्रख्यात कथा वाचिका पूज्यनीय जया किशोरी के मुखारविंद से हरदा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा शुरू होने के पूर्व कमल सांस्कृतिक  मंच एवं कथा आयोजन समिति के संयोजक संदीप पटेल ने सपत्निक विधिवत कथा स्थान पर विराजे देवी देवताओं की मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना और व्यास पीठ पर भगवान श्री हरि को बैठाकर कथा आरंभ करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद व्यास पीठ पर कथा वाचिका जया किशोरी के साथ भगवान श्री हरि की आरती की गई। जिसमें कथा आयोजक कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल सपरिवार शामिल हुए।

इसके पश्चात कथा के दूसरे दिन श्रीमद् भागवत कथा पर प्रकाश डालते हुए कथा वाचिका जया किशोरी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में  भक्तिरस का मिश्रण न हो तो कथा में आनंद की  प्राप्ति संभव न होगी। इसलिए श्रीमद् भागवत  कथा में भक्ति रस की प्रधानता है। आज की कथा में उन्होंने श्री हरि के सृष्टि में लिए सभी अवतारों का सजीव चित्रण किया और बताया कि श्रीहरि को यह अवतार क्यों और किस लिए लेने पड़े। गुरुवार की कथा के समापन के पूर्व श्रीमद्भागवत गीता की आरती उपस्थित जजमानो ने सपरिवार की।

Related Articles

Back to top button