ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

बृहस्पति देव ने भरणी नक्षत्र में किया प्रवेश इन तीन राशि के जातकों की दौलत में होगी वृद्धि

वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक निश्चित समय अंतराल पर ग्रह राशि एवं नक्षत्रों में गोचर करते हैं। ग्रहों के राशि एवं नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव संपूर्ण मानव जीवन पर देखने को मिलता है। वर्तमान समय में बृहस्पति देव ने भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस समय काल में इन तीन राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ होगा इसके साथ ही उन्नति के योग बनेंगे। आइये जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

सिंह

बृहस्पति देव के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ सिंह राशि के जातकों पर अनुकूल प्रभाव पड़ने लगेगा। आपका भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी के योग बनेंगे। इस समय अवधि में धन लाभ होगा। घर-परिवार में मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में हो सकते हैं। वहीं, प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन लाभ पहुंचाएगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। इस समय वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद कर सकते हैं।

धनु

बृहस्पति देव के नक्षत्र में प्रवेश से धनु राशि को लाभ होगा। करिअर में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए या विस्तार करने के लिए समय अच्छा है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button