ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। अभिनेत्री ने शनिवार को कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं और इसके लिए वह राजनीति में जाने के लिए तैयार हैं। मनाली की रहने वाली अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।

राजनीति में आने को तैयार अभिनेत्री कंगना रनोट

कंगना रनोट ने कहा, ‘अगर सरकार राजनीति में मेरी भागीदारी चाहती है,तो मैं पूरी तरह से तैयार रहूंगी।यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने का मौका देते हैं।’नेशनल अवार्ड विनर अभिनेत्री अगले महीने हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, शिमला में एक कार्यक्रम में ये बयान दिया है।हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में,अभिनेत्री कंगना रनोट ने कहा था कि वह प्रोफेशनली राजनीति में नहीं आना चाहती हैं और उनके पास ऐसी कोई योजना नहीं है,क्योंकि वह अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। मालूम हो कि अभिनेत्री अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं।

Related Articles

Back to top button