ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना में रोजगार सहायक रिश्वत लेते धराया

मुरैना में रोजगार सहायक रिश्वत लेते धराया समुरैना के कैलारस में एक रोजगार सहायक रिश्वत लेते पकड़ा गया है। वह काम के बदले 11 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। 4 हजार रुपए पहले दे दिए थे। बाद में 7 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। फरियादी बिट्‌टू सहगल, उपसरपंच खरेली पंचायत, तहसील जौरा ने रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा से कहा कि नाले के निर्माण का 50 हजार रुपए भुगतान करा दें। इस पर रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा ने उससे कहा कि वह उसे पहले 11 हजार रुपए रिश्वत के दे, इसके बाद दिलवाएंगे। इस पर चार हजार रुपए उसने पहले दे दिए थे, बाद में सात हजार रुपए देने का वायदा किया। इसके बाद उपसरपंच बिट्‌टू सहगल ग्वालियर स्थित लोकायुक्त कार्यालय गया तथा वहां उसने लोकायुक्त से रिश्वत मांगने की शिकायत की। बीच में रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा सफेद शर्ट में दुबला-पतला बीच में रोजगार सहायक दुर्गेश शर्मा सफेद शर्ट में दुबला-पतला लोकायुक्त की टीम ने उसे एक टेप रिकॉर्डर दिया, जिसमें रिश्वत लेने-देने की बात उसने रिकॉर्ड करा कर दे दी। इसके बाद लोकायुक्त की प्लानिंग के तहत गुरुवार को लोकायुक्त की टीम कैलारस पहुंची। वहां टीम के सदस्यों ने उपसरपंच से कहा कि रोजगार सहायक को फोन लगाओ। फोन पर रोजगार सहायक ने कहा कि वह कार्यालय के बाहर आ रहा है। थोड़ी देर बाद रोजगार सहायक कार्यालय के बाहर स्थित एक सैलून पर आ गया। उसने उपसरपंच को वहीं बुलवा लिया। उपसरपंच सैलून पर गया तो रोजगार सहायक ने पैसे के लिए हाथ बढ़ा दिए। जैसे ही उसने हाथ बढ़ाए तो उप सरपंच ने पाउडर लगे नोट उसके हाथ में थमा दिए। जैसे ही रोजगार सहायक ने नोट हाथ में लिए आस-पास सादा वर्दी में मौजूद लोकायुक्त की टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और बोतल में रखा पानी जैसे ही उसके हाथ पर डाला उसके हाथ लाल हो गए। उसके बाद उसे कार्यालय लेकर पहुंचे तथा वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी बात बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button