ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत।

अमरावती । आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना वेमुरु मंडल के जांपनी गांव के पास उस समय हुई, जब एक मिनी ट्रक पलट गया, जिसमें श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। घायलों को तेनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कृष्णा जिले के अयप्पा भक्त थे। मृतकों की पहचान पशम रमेश (55), बी पांडुरंगा राव (40), बी पवन कुमार (25) और बोदिना रमेश (42) के रूप में हुई है। पीड़ित केरल में सबरीमाला के दर्शन कर घर लौट रहे थे। सुबह तेनाली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, वे कृष्णा जिले में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए टाटा ऐस में सवार हो गए। पुलिस ने कहा कि तेज गति और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण वाहन चालक ने जाहिर तौर पर नियंत्रण खो दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को तेनाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और अधिकारी उन्हें गुंटूर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button