ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

आंबेडकर जयंती पर चौक से धार्मिक झंडा हटाने पर हंगामा

उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुन्दा (तहसील) कस्बे में धार्मिक झंडे को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान कुछ लोगों ने चौराहे पर लगा भगवा झंडा हटाकर आसमानी रंग का यानी भीम सेना का झंडा लगा दिया। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस ने धार्मिक भावना को भड़काने के आरोप में 28 से ज्यादा युवकों पर एफआईआर भी दर्ज की है।

घटना के अनुसार शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कई जगह कार्यक्रम हुए। इसी दौरान उदयपुर जिले से 30 किलोमीटर दूर गोगुंदा कस्बे में एक रैली निकाली गई। ये रैली गांव के महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंची। इस दौरान रैली में मॉजूद कुछ युवाओं ने चौराहे पर लगे भगवा झंडे को हटाकर आसमानी रंग का यानी भीम सेना का झंडा लगा दिया। इस दौरान पुलिस ने युवाओं को रोकने का प्रयास किया परंतु युवा नारेबाजी करते रहे। घटना की खबर फैलते ही गांव से भी ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शनिवार सुबह 10 बजे तक हालात बिगड़े रहे। मौके पर भारी भीड़ जुटती रही।

सोशल मीडिया पर भी भगवा ध्वज को हटाने का वीडियो वायरल हो गया। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौक पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। थानाधिकारी अनिल विश्नोई के अनुसार मामले में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button