ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
महाराष्ट्र

पिछले 10 दिन में 1 हजार 261 रुपए बढ़े दाम, डॉलर के कमजोर होने से आई तेजी

मुंबई: सोना एक बार फिर 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। ये करीब 27 महीनों में सोने की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले 18 अगस्त 2020 को सोना 53,815 रुपए तक गया था। 2021 में इसने कभी 53 हजार का स्तर नहीं छुआ। दरअसल डॉलर में गिरावट के चलते दुनियाभर में सोने की कीमत बढ़ी है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है। पिछले 10 दिन में कैसे बढ़ी सोने की कीमत, इसे जानने के लिए नीचे दिया ग्राफिक देखें…विश्लेषकों के मुताबिक, 2023 में भी सोने में तेजी जारी रह सकती है।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, शुक्रवार को सोने (24 कैरेट) की कीमत 53,611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। सिर्फ दो दिन में सोना 860 रुपए और बीते 10 दिन में 1,261 रुपए महंगा हो गया। 23 नवंबर को सोना 52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 2022 में इससे पहले सिर्फ एक बार 18 अप्रैल को सोना 53,600 से ऊपर 53,603 रुपए तक गया था।आईबीजेए देश के 14 बड़े शहरों में सोने की औसत कीमत बताता है। सोने की यह कीमत भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में करीब 25 हजार टन सोना लोगों के घरों में मौजूद होने का अनुमान है। इसे आप नीचे दिए ग्राफिक के जरिए समझ सकते हैं…इन तीन बड़े कारणों से महंगा हो रहा सोनाडॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदने के लिए अब ज्यादा डॉलर चुकाना पड़ रहा है।चीन में 22 जनवरी से नए साल का जश्न शुरू होगा, इस दौरान वहां सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है।लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए भारत-चीन समेत दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं।पावेल की टिप्पणी के बाद शुरू हुई तेजीअमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड के चेयरमैन जेरोम पावेल ने बुधवार को कहा था कि अब ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी की जाएगी। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, इसके चलते डॉलर गिरने लगा सोने में तेजी शुरू हो है। ओरिगो कमोडिटीज के सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने कहा कि आगामी महीनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है।अगले साल 61,000 तक पहुंचने के आसारकेडिया ने कहा कि 22 जनवरी से चीन में नए साल का जश्न शुरू हो रहा है। इस दौरान वहां सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘सोने जैसी कमोडिटी में तेजी अमूमन लंबे समय तक टिकती है। हमारा अनुमान है कि अगले साल सोना 60-61 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button