ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

धूप-बादल के बीच गिर रहा पारा, वातावरण में घुल रही ठंडक

जबलपुर। वर्तमान में मौसम में बदलाव जारी है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से धूप के साथ हल्के बादल भी छा रहे हैं। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। सुबह धूप निकली रही, दोपहर में हल्के बादल भी मंडराते रहे। वातावरण में हल्की ठंडक का अहसास भी होता रहा। शाम और फिर रात को ठंड का अहसास बढ़ गया।

20 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन 15 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में मौसम तंत्र सक्रिय हो रहा इसके असर से जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम की रंगत बदल सकती है हल्के बादल छा सकते हैं वहीं दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि 20 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

दो दिनों में चार डिग्री गिरा रात का पारा

बहरहाल उत्तर भारत में बन रहे मौसमी समीकरण से जबलपुर के तापमान में पिछले दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री की गिरावट के साथ 31 डिग्री से गिरकर 29 डिग्री पर आ गया है है न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आ चुकी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान जहां 29.5 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सिय से और गिर कर 14.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।

नवंबर माह के पहले पखवाड़े में ठंड सिहराने लगी थी

गत वर्ष करें तो नवंबर माह के पहले पखवाड़े में ठंड सिहराने लगी थी। आज के दिन अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मध्यप्रदेश में 20 नवंबर से तेज ठंड का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं के कारण जबलपुर सहित प्रदेश का तापमान तेजी से गिरेगा।

Related Articles

Back to top button