ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

प्रेमी ने जबड़े, गले और हाथ पर चाकू मारे, महिला की 16 साल की बेटी भी

नई दिल्ली: दिल्ली के तिलक नगर में शुक्रवार को एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव उसके किराये के घर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रेखा रानी के रूप में हुई है, जो आरोपी के साथ लिव-इन पार्टनर में रह रही थी। रानी की एक 16 साल की बेटी भी है। महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू से वार किया गया है।15 साल से किराए के घर में रह रही थीमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की रानी 15 साल से अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रही थी। हत्या के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अदंर रानी का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी को पता नहीं था कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। उसे लग रहा था उसकी मां दवा खाकर कमरे में सो रही है।हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला पर चाकू से तीन बार हमले किए गए।आरोपी ने बेटी से कहा- मां बाहर गई हैपुलिस ने बताया कि उसकी बेटी ने अपने बयान में कहा कि वह जब अपनी मां को जगाने के लिए गई तब वहां महिला का पार्टनर मौजूद था। जब उसने व्यक्ति से पूछा कि उसकी मां कहां है तो व्यक्ति ने कहा कि वह बाहर गई हैं और उसे भी बाहर जाने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा कि गड़बड़ी आशंका के मद्देनजर वह घर से बाहर चली गई।महिला पर के तीन जगहों पर चाकू से वार कियापुलिस के मुताबिक बेटी के बाहर जाने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। पश्चिम दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस घनश्याम बंसल ने कहा कि सामने आया है कि महिला को दो जगह चाकू मारा गया है। उनके मुताबिक, एक बार जबड़े और गले पर चाकू से वार किया गया जबकि दूसरा वार हाथ पर किया गया है।दिल्ली में हत्या से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…आफताब ने नार्को, पॉलीग्राफ और पूछताछ में दिए समान जवाब:टेस्ट में बताया- चाइनीज चॉपर से शव के टुकड़े किएश्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के सभी टेस्ट में एक जैसे जवाब रहे हैं। PTI ने शुक्रवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि पूनावाला का इकबालिया बयान, पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के दौरान उससे पूछे गए सवालों के जवाब मैच करते हैं। बता दें कि दोनों ही टेस्ट में उसने हत्या की बात कबूली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…दिल्ली में दोस्तों ने हत्या की, बॉडी यमुना में फेंकीपुलिस ने बताया कि हत्या के वक्त आरोपी नशे में थे।हत्या के बाद आरोपी ने अपनी कार भी नदी में डुबो दी।दिल्ली में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की हत्या करके यमुना में फेंक दिया। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना मयूर विहार की है।

Related Articles

Back to top button