ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली NCR

नशे में झगड़ा हुआ था, आरोपी ने अपनी कार भी नदी में डुबो दी

नई दिल्ली: दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की हत्या करके यमुना में फेंक दिया। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना मयूर विहार की है।मृतक 23 नवंबर से लापता थामृतक की पहचान 28 साल के ओम कुमार के रूप में हुई है। जबकि आरोपियों की पहचान कार्तिक और रवि के रूप में हुई है। कार्तिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रवि अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक ओम पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से 23 नवंबर से लापता था। परिवार ने पिछले शुक्रवार उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि जब वह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। ओम का शव 28 नवंबर को ओखला इलाके में नदी से बरामद किया गया।ओम का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ थाओम की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि ओम और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच, आरोपियों ने ओम की पिटाई की और उसके शव को मयूर विहार के पास यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आगे कहा कि कार्तिक ने अपनी कार भी नदी में फेंक दी, क्योंकि वह बहुत नशे में था। स्थानीय लोगों ने कार के नदी में डूबने की सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button