ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मुरैना कुछ शरारती तत्वों ने नील गाय को मारी गोली , हुई मौत ग्रामीणों की शिकायत पर केस रजिस्टर्ड।

मुरैना के चांचुल गांव में नीलगाय को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने के बाद नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और उसका पीएम कराया बताया जाता है कि जिन लोगों ने नीलगाय को मारा उनकी शिकायत गांव वालों ने जब पुलिस को की तो उन लोगों ने उन पर भी हमला किया। मुरैना के निरार थानार्न्तगत चांचुल गांव में एक नीलगाय वन विभाग की जमीन पर चर रही थी। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने नीलगाय पर 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही नीलगाय मौके पर गिर पड़ी। काफी देर तक वह छटपटाती रही तथा उसके बाद उसके प्राण निकल गए। इस बात की खबर गांव वालों ने वन विभाग को कर दी। वन विभाग का अमला जब मौके पर पहुंचा तो नीलगाय वहां पड़ी मिली थी। वन अमले ने नीलगाय को उठाया और उसे अपनी जीप में रखकर पीएम हाउस ले गये, जहां उसका पीएम किया गया। नीलगाय मरी हुई नीलगाय मरी हुई शिकायत करने पर किया हमला नीलगाय की मौत की खबर वन विभाग को देने पर जिन लोगों ने नील गाय को मारा था उन्होंने गांव वालों पर हमला बोल दिया। उनके दरवाजे पर जाकर बंदूक से फायर किए। हमले की जानकारी जैसे ही निरार थाना व जौरा थाना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन कर दी है। कहती है पुलिस फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामले की पूरी जानकारी ले रही है। गांव वाले फायरिंग की बात बता रहे हैं। जांच करने के बाद जल्द ही पूरा मामला सामने आ जाएगा। सौरभ पुरी, थाना प्रभारी, निरार, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button