ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

नागपुर हवाई अड्डे पर इंडिगो का विमान जमीन से टकराया

इंडिगो की फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय जमीन से टकरा (टेल स्ट्राइक) गई। यह घटना 14 अप्रैल को उस समय हुई जब उड़ान संख्या 6E 203 मुंबई से नागपुर आ रही थी। मरम्मत के लिए विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर ग्राउंडेड घोषित किया गया।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इंडिगो की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 14 अप्रैल 2023 को, मुंबई से उड़ान संख्या 6E 203, नागपुर में उतरते समय टेल से टकरा गई थी। मरम्मत के लिए विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर ग्राउंडेड घोषित किया गया था। घटना की विस्तार से जांच की जा रही है। एयरलाइंस ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कब होता है टेल स्ट्राइक?

टेल स्ट्राइक तब होता है जब टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान किसी विमान का टेल या एम्पेनज जमीन या किसी अन्य स्थिर वस्तु से टकराता है।

पहले भी हुए हादसे

बता दें कि इंडिगो के विमान में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 4 जनवरी, 2023 को कोलकाता में लैडिंग के दौरान इंडिगो फ्लाइट की टेल से कुछ टकरा गया था। विमान के निचले हिस्से में खरोंचें आई थी। मरम्मत के लिए विमान को कोलकाता में ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया था। एक अन्य घटना में टेक ऑफ के दौरान विमान में आग लग गई थी। दिल्ली-बैंगलोर इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आग लगने के तुरंत बाद ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 

Related Articles

Back to top button