ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर में सराफा व्यापारी को बाथरूम जाना पड़ा भारी,राह चलता व्यक्ति सोने चांदी के आभूषण गल्ले में रखे रुपए लेकर फरार l

इंदौर के बड़ा सराफा में राह चलता युवक एकाएक सोने-चांदी की दुकान के अंदर घुसा और कुछ ही देर में गल्ले में रखे रुपए सहित सोने के आभूषण और चांदी के सिक्के चुरा ले गया। सराफा कारोबारी वाश रूम गए थे और वे लौटते उससे पहले ही बदमाश अपना काम दिखा चुका था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सराफा थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी अशोक नीमा उम्र 68 साल निवासी ओल्ड पलासिया साकेत की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। उनकी पीजी ज्वेलर्स के नाम से जगदीश भवन बड़ा सराफा में दुकान है। घटना मंगलवार को देर शाम 7.30 बजे की है। बदमाश युवक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। गल्ले में रखी थी रुपए वाली थैली सराफा थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि सराफा कारोबारी अशोक नीमा अकेले ही दुकान संभालते है। घटना के समय वो दुकान के पीछे वॉश रूम गए थे। तभी सड़क से एक युवक गुजरा। उसे दुकान खाली दिखी तो वो खुली दुकान के अंदर घुस गया। युवक ने हाफ शर्ट और जिंस पहन रखी थी। युवक ने अपनी जेब से पहले मोबाइल निकाला और फिर इधर-उधर देखा। आसपास जब उसे कोई नजर नहीं आया तो उसने गल्ले में रखी थैली निकाल ली। फरियादी के मुताबिक थैली में नकदी 81 हजार रुपए सहित सोने के आभूषण लटकन दो नग, अंगूठी 1 नग, पैंडल 1 नग, दाने 2 नग व चांदी के पुराने सिक्के थे, जिसे आरोपी युवक चुराकर ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाने की बात कही है। फिलहाल युवक के संबंध में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले में जांच की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button