ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर लगेगा महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज

उज्जैन। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर महाकालेश्वर मंदिर का ध्वज लगाया जाएगा। बुधवार को महाकाल दर्शन करने आए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज ने महाकाल मंदिर का ध्वज तथा चांदी का शिवलिंग भेंट किया। महाकालेश्वर मंदिर में पूजन पश्चात मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े पहुंचे। यहां गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री का अखाड़े की परंपरा अनुसार रुद्राक्ष की माला पहनाई तथा सफल व यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

सीएम ने 145 तीर्थों के जल से किया महाकाल का अभिषेक

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महाकाल दर्शन करने आए डा.मोहन यादव ने 145 तीर्थों के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया। पूजन से पहले महंत विनीत गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री को जल प्रदान किया। बताया जाता है तीर्थों के पवित्र जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने से मनुष्य को सर्वत्र विजय की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Back to top button