ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

बालको प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर की नारेबाजी; कहा- ‘रोजाना हो रहे सड़क हादसे’

कोरबा: कोरबा जिले में भारी वाहनों के परिचालन को बंद करने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने बालको मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। विरोध-प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का आरोप है कि भारी वाहनों के परिचालन से सड़क पर हमेशा हादसों का भय बना रहता है।इधर लोगों के विरोध-प्रदर्शन से सड़क के दोनों तरफ 4 घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल बालको क्षेत्र में राखड़ के परिवहन में लगे भारी वाहनों के परिचालन के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। इसलिए लोग समय-समय पर विरोध-प्रदर्शन कर भारी वाहनों का परिचालन बंद कराने की मांग करते रहे हैं। लोगों का ये भी कहना है कि भारी वाहनों के परिवहन से सड़क पर धूल का गुबार भी उड़ता रहता है, इससे भारी डस्ट पॉल्यूशन होता है।चक्काजाम से लोगों को हुई परेशानी।लोगों का ये भी आरोप है कि राखड़ और धूल के कारण उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी है। इस सड़क से गुजरने से पहले उन्हें 10 बार सोचना पड़ता है। इधर लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बालको थाना प्रभारी मनीष नागर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग सड़क पर से हटने को तैयार नहीं थे। इस दौरान उन्होंने बालको प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में काफी समझाने-बुझाने के बाद उन्होंने शाम 5 बजे चक्काजाम खत्म किया।

Related Articles

Back to top button