ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

लंदन में हैदराबाद की तेजस्विनी रेड्डी की चाकू मारकर हत्या. मामले में तीन गिरफ्तार

Indian Girl Murdered In London: लंदन के वेम्बली में एक भारतीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी पहचान तेजस्विनी रेड्डी के रूप में की है। 27 साल की तेजस्विनी हैदराबाद से हायर स्टडीज के लिए लंदन गई थी। वहां वेम्बली के एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी नील्ड क्रेसेंट में उसके ब्राजीलियाई फ्लैटमेट ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। तेजस्विनी पिछले साल ही मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए लंदन गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले में तीन गिरफ्तार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक 24 वर्षीय पुरुष और एक 23 वर्षीय महिला को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके परिवार के मुताबिक तेजस्विनी लंदन के वेम्बली में नील्ड क्रिसेंट इलाके में कुछ और स्टूडेंट्स के साथ किराए में रह रही थी। करीब एक सप्‍ताह पहले ही ब्राजील का रहने वाला आरोपी युवक वहां शिफ्ट हुआ था। आरोपों के अनुसार उसी ने किसी विवाद में उसे चाकू मार दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button