ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
विदेश

गैंगस्टरों के खिलाफ NIA की यूपी, दिल्ली समेत पांच राज्यों में छापेमारी

गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के छह जिलों में बड़े स्तर पर छापेमारी की है।

भारत और विदेशों में स्थित आतंकियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच बढ़ रही सांठगांठ को खत्म करने के उद्देश्य से NIA ने दिल्ली समेत चार राज्यों के छह से अधिक जिलों में छापेमारी की। NIA की यह छापेमारी गैंगस्टरों से जुड़े आवासीय और अन्य परिसरों में की जा रही है।यह छापे लारेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया और गोल्डी बराड़ से जुड़े गिरोह के गठजोड़ पर केंद्रित हैं। यह पहले से ही आतंकवाद विरोधी एजेंसी के निशाने पर हैं। NIA द्वारा कई गैंगस्टरों से पूछताछ के बाद इन छापों की योजना बनाई गई थी।

अक्टूबर में NIA ने उत्तर भारत के चार राज्यों और दिल्ली समेत 52 स्थानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी अभियान में एक वकील और हरियाणा के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार वकील की पहचान उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके के गौतम विहार निवासी आसिफ खान के रूप में हुई थी। एजेंसी के लोगों ने उनके आवास पर तलाशी के दौरान उनके घर से चार हथियार और कुछ पिस्तौल, गोला-बारूद के साथ बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Back to top button