ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प कारों में की तोड़फोड़

ग्वालियर। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बुधवार को ग्वालियर पर आए। स्टेशन पर कांग्रेस के दो नेताओं के समर्थकों में झड़प हो गई। झड़प में एक गुट ने दूसरे गुट के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बाहर निकलकर बड़ी मुश्किल से बवाल को रोका। खासबात यह रही कि झड़क के दौरान कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह, अशोक सिंह सहित, पूर्व मंत्री लाखन सिंह भी मौके पर मौजूद थे। इन लोगों ने भी झगड़े को शांत कराने का काफी प्रयास किया।

घटनाक्रम के मुताबिक पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मंगलवार को ग्वालियर आए हैं। जब वे स्टेशन पर स्वागत के लिए क्षेत्र के कई नेता भी पहुंच गए। इनमें कांग्रेस नेता संजय यादव व माटू के गुट भी थे। स्टेशन पर दोनों ही गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। लेकिन यह झड़प सिटी सेंटर में होटल के दौरान आते आते और बढ़ गई। इस दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के वाहनों में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। वरिष्ठ नेताओं जयवर्धन सिंह, अशोक सिंह व लाखन सिंह यादव झगड़े को शांत कराते रहे। इस दौरान उन्हें भी धक्के सहने पड़े। काफी मुश्किल से बवाल शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button