ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राहुल गांधी बोले- नहीं रूकेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’…कोरोना फैल रहा, यह सब बहाने हैं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के लिखे पत्र पर जवाब देते हुए कहा कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के बहाने तलाश रही है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे चिट्ठी लिखी गई कि यात्रा बंद करो कोविड आ रहा है, लेकिन यह यात्रा रोकने के लिए बहाना बनाया जा रहा है। राहुल ने कहा कि कि आप जितनी कोशिश कर लो हम टूटने वाले नहीं हैं।

राहुल ने कहा कि मुझे कहा जा रहा है कि मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है, ये सब बहाने हैं, ये लोग भारत की सच्चाई से डर गए हैं। राहुल ने कहा कि कुछ भी कर लो लेकिन हमारी यात्रा कश्मीर तक जाकर रहेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंच गई है। हरियाणा में यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने कि यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं। इसमें हिंदू, मुसलमान, सिख व ईसाई सब चले हैं, किसी ने किसी से नफरत नहीं की और न ही किसी ने यह पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है? जाति क्या है? सबने एक-दूसरे का सम्मान किया और गले लगे।

राहुल ने कहा कि कल (बुधवार) को हमारे PCC प्रेसिडेंट गिर गए सबने मिलकर उन्हें उठाया, किसी ने यह नहीं पूछा कि तुम किस जाति धर्म के हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों के RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नफरत का हिंदुस्तान नहीं चाहिए। राहुल ने कहा कि संसद में माइक ऑफ कर देते हैं इसलिए हमें कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा करनी पड़ी। इस यात्रा में जो हमें सीखने को मिला वह गाड़ी या हेलीकॉप्टर बैठकर जाने में सीखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मुझे झूठ बोलना अच्छा नहीं लगता। समय लगेगा लेकिन हम करके दिखा देंगे। महंगाई, बेरोजगारी के लिए मोदी जी से बात करनी होगी और उनको जवाब भी देना होगा।

Related Articles

Back to top button