ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्‍सलियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, CRP जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया।  बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए IED प्लांट किया था। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत CRPF 168वीं बटालियन के जवान मंगलवार सुबह गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान जब जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया।

कॉन्स्टेबल का पैर पड़ने से तेज विस्फोट हुआ और जवान दीपक पासवान घायल हो गया। अफसरों की ओर से बताया गया है कि जवान दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button