ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने परिवार के साथ किया ओंकारेश्वर दर्शन

ओंकारेश्वर । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के सिवन मंगलवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। भारत के मंगलयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक सिवन की सुरक्षा के लिए ओंकारेश्वर में कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा अर्चना की। मंदिर संस्थान की अतिथि पुस्तिका में अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान मंदिर संस्थान के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी राव देवेन्द्र सिंह और ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने मंदिर परिसर में ज्योतिर्लिंग भगवान् का छायाचित्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। विज्ञानी सिवन के दर्शन, पूजन और अभिषेक पंडा संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित निलेश पुरोहित ने कराया।

इंदौर में रहकर दर्शन से कैसे रह सकते थे अछूते

पत्रकारों से चर्चा करते हुए अंतरिक्ष विज्ञानी सिवन ने कहा कि ओंकारेश्वर महाराज से भारत के लोगों की बेहतरी के लिए प्रार्थना करने आए है। उन्होंने कहा कि वे इसरो के जो आने वाले मिशन हैं वह सफल हो ऐसे ही कामना भगवान ओंकारेश्वर से की है। उन्होंने कहा कि वे इंदौर आइआइटी में सेवाएं दे रहे है। इंदौर के समीप ही ओंकारेश्वर है और इतने पास रहते वे दर्शन से कैसे अछूते रह सकते थे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष सिवन के साथ आइआइटी इंदौर के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button