ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सात साल बाद बच्ची को मिला न्याय,दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की कैद..

मुरादाबाद के बिलारी में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपित को दोषी मानते हुए अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा के साथ दोषी पर 85 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वारदात के सात साल बाद सजा होने से बच्ची के परिवार वालों को राहत मिली है।

बिलारी के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना बिलारी में दो दिसंबर 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोपहर के समय उसकी दस साल की बेटी अपने घर की महिलाओं के साथ खेत पर घास काटने के लिए गई थी। शाम को महिलाएं तो वापस आ गईं। लेकिन, उसकी बेटी पीछे रह गई थी। रास्ते में उसे विपिन जाटव मिल गया जो लड़की को साइकिल पर बैठा कर दूर गन्ने के खेत में ले गया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद बालिका को गांव के पास छोड़कर चला गया था। जाते समय विपिन जाटव ने बालिका को पचास रुपये देकर घर में न बताने की बात कही। बालिका ने सारी बातें अपनी भाभी पूनम को बताई। आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विपिन जाटव के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। इस मुकदमे की सुनवाई पाक्सो कोर्ट संख्या प्रथम डा. केशव गोयल की अदालत में की गई।

विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार वर्मा एवं अभिषेक भटनागर ने बताया कि अदालत में वादी पक्ष की ओर से आरोपित के पक्ष में गवाही दी गई। लेकिन, अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए विपिन जाटव को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए उसे बीस साल के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर 85 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Related Articles

Back to top button