ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

युवती से हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार….भैस चरा रही थी पीड़िता, युवक ने नशे में की मारपीट, फिर दुष्कर्म

बस्‍ती में छावनी थाना क्षेत्र में भैंस चराने गई युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए युवक ने नशे की हालत में युवती के साथ मारपीट की और दुष्‍कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गया।

छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को इंटर कालेज के पीछे शाम के समय भैस चराते समय जमीन पर पटककर पीटने के बाद उसके साथ युवक ने दुष्‍कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आवेश में आकर उसने उसके गुप्‍तांग में हाथ डाल दिया, जिससे वह अचेत हो गई। 31 अक्‍टूबर को हुई इस घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे डाक्‍टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

एसपी आशीष श्रीवास्‍तव ने बताया कि आरोपी की पहचान हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव निवासी अभय पाण्डेय उर्फ करिया के रूप में हुई। उसे रामजानकी तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्‍वीकार किया है कि गांजा पीने के बाद वह बाइक से कच्‍ची नहर मार्ग होते हुए आ रहा था। इसी समय उसे एक लड़की भैस चराते मिल गई। उससे पूछा कि भैस मारती तो नहीं है, इस पर वह बिना कुछ बोले दूसरी तरफ मुंह करके खड़ी हो गई।

इसके बाद आरोपी ने उसे पीछे से पकड़कर जमीन पर पटक दिया। उसके चिल्‍लाने पर उसे थप्पड़ मारा और उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद जबरिया सम्‍बन्‍ध बनाना चाहा तो वह छटपटाने लगी। गुस्‍से में आकर उसने उसके अंदरूनी पार्ट में हाथ डाल दिया और उसे अचेत छोड़कर भाग निकला। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button