ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

धौलपुर टोकन प्राप्त करने वाले व्यक्ति का चेहरा एवं दिनांक कैमरे में दिखने चाहिए डीएम

घौलपुर नगर परिषद धौलपुर में संचालित इंदिरा रसोई संख्या 414 सिटी जुबली हॉल के पास स्थित का जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि टोकन प्राप्त करने वाले व्यक्ति का चेहरा एवं दिनांक कैमरे में दिखने चाहिए एवं टोकन लेने वाले व्यक्ति को टोकन के स्थान पर कम्प्यूटर द्वारा निकलने वाली पर्ची देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं टोकन कटवाकर भोजन किया। उन्होंने रसोई में भोजन करने आने वाले व्यक्तियों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गरीबों जरूरतमंदों को सस्ता, पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही इंदिरा रसोई के निरीक्षण के दौरान इंदिरा रसोई की पाकशाला, भण्डार घर, टोकन काउंटर, साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने लाभार्थियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी महोदय की संकल्पना कोई भी भूखा न सोए को चरितार्थ करती हुई यह राज्य सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुरूप गुणवतापूर्ण भोजन तैयार करने एवं प्रत्येक लाभार्थी को निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाने हेतु संचालक को निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन बोर्ड पर भोजन का मेन्यू लिखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, उपखण्ड अधिकारी अनूप सिंह, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल मीणा, नोडल अधिकारी अशोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button