ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

हालत गंभीर, लोगों ने झुलसे व्यक्ति की बनाई वीडियो; साथी हुआ फरार

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले में एक व्यक्ति ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराते वक्त झुलस गया। ट्रांसफॉर्मर से धमाके की आवाज सुनने के बाद जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे, तो उन्होंने आरोपी युवक को अधमरी हालत में झुलसे हुए देखा। जबकि उसका साथी, लोगों को आते देख वहां फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।खेत में बिखरा आरोपी का सामान व टूल बॉक्स।घटना अमृतसर की तहसील अजनाला के अंतर्गत आते लोपोके के गांव किरलगढ़ की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय एक धमाके की आवाज सुनाई दी। ट्रांसफॉर्मर से आई आवाज सुनते ही समझ आ गया कि कोई तेल चुराने आया है। इलाके के लोग ट्रांसफॉर्मर से तेल निकालने की घटनाओं से पहले से ही परेशान हैं। लोग तुरंत ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति झुलसी हालत में वहां पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत थाना लोपोके में दे दी गई।झुलसे व्यक्ति ने नाम बताया गोल्डीझुलसे व्यक्ति ने अपनी पहचान गोल्डी के तौर पर बताई। वह अमृतसर शहर की ढींगरा कॉलोनी से तेल चुराने के लिए 35 किलोमीटर दूर लोपोके पहुंचा था। उसका साथी उसे वहीं छोड़ फरार हो गया। इससे पहले भी वह कई ट्रांसफॉर्मर के तेल निकाल चुका है, लेकिन इस गांव में उसकी यह पहली कोशिश थी।हाथ झुलसे, कमर टूटीबिजली के झटके से आरोपी ट्रांसफॉर्मर से तकरीबन 50 मीटर दूर जाकर गिरा। उसके दोनों हाथ, जिससे वह ट्रांसफॉर्मर का तेल निकालने का प्रयास कर रहा था, बुरी तरह से झुल गए। गिरने से उसकी कमर पर चोट लगी, जिस कारण वह हिल भी नहीं पा रहा था।

Related Articles

Back to top button