ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

लगातार तीन हार के बाद दिल्ली की टीम में मचा हाहाकार

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही है. दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में लगातार तीसरे मैच में हार मिली है, टीम को अभी भी सीजन की पहली नहीं मिल सकी है. आईपीएल के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया. दिल्ली की इस करारी हार के बाद टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया. रिकी पोंटिंग ने इस मुकाबले को गंवाने की सबसे बड़ी वजह बताई है और अपने खिलाड़ियों की क्लास भी लगाई है.

दिल्ली की हार पर भड़क उठे रिकी पोंटिंग

इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी हार से परेशान दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने यह स्वीकार किया की उनके खिलाड़ी मैदान पर दमखम नहीं दिखा पा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन की बड़ी शिकस्त झेलने के बाद पोंटिंग ने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन हमारे खिलाड़ी अभ्यास के दौरान के प्रदर्शन को मैदान पर नहीं दोहरा पा रहे है.

लगातार तीसरे मैच में मिली हार

दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स से 50 रन, गुजरात टाइटंस से छह विकेट की करारी शिकस्त मिली थी. दिल्ली ने इन तीनों मैचों में आसानी से घुटने टेक दिए. पोंटिंग ने राजस्थान के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद कहा, ‘हम अभी अच्छे प्रदर्शन से बहुत दूर हैं और मैं किसी एक चीज को इसका कारण नहीं बता सकता. मैं इन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और तैयारी करते हुए देखता हूं, तो उनका काम वास्तव में अच्छा रहा है, लेकिन मैदान पर इसका कोई नतीजा नहीं निकला है.’

पोंटिंग ने इसे बताया हार का जिम्मेदार

रिकी पोंटिंग ने कहा कि दिल्ली का टीम संयोजन काम नहीं कर रहा है. रिकी पोंटिंग ने कहा, ‘हमें उन खिलाड़ियों के बारे में सोचना होगा जिन्हें हमने अब तक मौका नहीं दिया है. क्योंकि हमने जो किया (टीम चयन) है वह काम नहीं कर रहा है, एक कोचिंग समूह के रूप में हम अपने कप्तान से बात करेंगे और फैसला करेंगे.’

 

Related Articles

Back to top button