ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
धार्मिक

ग्रहण काल में करें इन मंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगे सभी रोग दोष

ग्रहण को ज्योतिषशास्त्र और धार्मिक तौर पर बेहद ही महत्वपूर्ण बताया गया है। ​मान्यता है कि ग्रहण एक अशुभ प्रक्रिया है जिसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी होता है ऐसे में इससे बचने के लिए ज्योतिष में कई तरीके बताए गए है।

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 5 मई दिन शुक्रवार को लग रहा है

इसी दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी ऐसे में अगर आप चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इस दौरान कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप जरूर करें कहा जाता है कि इन मंत्रों के जाप से सभी प्रकार के रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ये मंत्र।

करें इन मंत्रों का जाप-
धन प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोग ग्रहण काल के समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: वैभव लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं मान्यता है कि इस मंत्र का जाप 108 बार करने से माता की कृपा बरसती है जिससे धन की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय आप ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय।

बगलामुखी माता के मंत्र का जाप कर सकते है। इसका जाप सभी शत्रुओं से मुक्ति दिलाता है। वही इसके अलावा आप इस दौरान भगवान का स्मरण करते हुए गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और अन्य मंत्रों का जाप भी कर सकते है। ऐसा करने से आपको सभी सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी और अशुभता भी दूर रहती है।

Related Articles

Back to top button