ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना के सबलगढ़ पानी की टंकी की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत

सबलगढ़ में पानी की टंकी की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। भोगीपुरा स्थित आंगनबाड़ी में बच्चे पढ़ने गए थे। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बनाई पानी की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह बच्चे पढ़ने के लिए आंगनवाड़ी भोगीपुरा में पहुंच गए थे। दोपहर 1:30 बजे के बाद छात्र अभिषेक पिता पवन यादव पर प्लेटफॉर्म सहित पानी की टंकी की आगे की दीवार गिर गई। घटनास्थल पर ही अभिषेक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अभिषेक को बाहर निकाला। वहीं इस हादसे में दो अन्य बच्चे सूर्यांश पिता निरपाल यादव (7) और गौरव पिता पवन यादव (10) घायल हुए है। घायल बच्चों को परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया। ग्राम पंचायत सरपंच का अनेका जाटव ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली स्कूल और आंगनबाड़ियों की टंकियों को तोड़ने के लिए प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजेंगे। क्योंकि यह टंकी पानी नहीं भरने से अनुपयोगी भी साबित हो रही है। पानी की टंकियों के गिरने से लगातार बच्चों की मौत हो रही है। कुछ दिन पहले भी हुआ था हादसा पीएचई ने ग्राम खरिका में विकास जाटव की मौत के बाद नहीं संज्ञान लिया। टैंटरा सर्किल और थाना क्षेत्र में पानी की टंकी गिरने से बच्चे की मौत होने की यह दूसरी घटना है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने घटना को संज्ञान में नहीं लिया। जिसके कारण यह घटनाएं लगातार घट रही है। शासन-प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button