ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

राखी सावंत के पति आदिल पर रेप का मामला दर्ज, ईरानी स्टूडेंट ने दर्ज कराई FIR

राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके बाद आदिल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, अब आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला ने आदिल पर कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया है।

मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत आदिल दुर्रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदिल पर एक ईरानी स्टूडेंट ने कथित तौर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। अपनी प्राथमिकी में युवती ने आदिल पर मैसूर में साथ रहने के दौरान शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब उसने पांच महीने पहले उससे शादी करने की मांग की, तो उसने मना कर दिया और कहा कि वह कई लड़कियों के साथ इसी तरह के रिश्ते में है। फिर उसने महिला की अश्लील तस्वीरें भेजकर धमकी दी और ब्लैकमेल किया। अब आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राखी सावंत ने आदिल के साथ पिछले साल निकाह कर लिया था, लेकिन दोनों ने अपनी शादी को छुपाकर रखा। बीते महीने ही राखी ने अपनी शादी का एलान किया था और साथ ही उन्होंने आदिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात कही। इसके बाद राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन राखी के घर पर उनसे मिलने आए आदिल को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब वह न्यायिक हिरासत में हैं।

 

Related Articles

Back to top button