ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

वैश्विक बाजार से मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू बाजार सपाट ढंग से खुले। हफ्ते के दूसरे कारोबारी फिलहाल सेंसेक्स 54.67 अंकों की बढ़त के साथ 61199 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 17.85 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18177.80 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 61126 पर खुला, जबकि निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18179 के स्तर पर ओपनप हुआ। बैंक निफ्टी 120 अंकों की मजबूती के साथ 42467 अंकों पर कारोबार करता दिखा। मंगलवार के कारोबारी सेशन में LT, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, मारुती, डॉ रेड्डी जैसे शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील में कमजोरी है। बीते दिन सोमवार को सेंसेक्स अंकों तक टूट गया था।

मजबूत हुआ रुपया
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तेजी के साथ ओपन हुआ। रुपये में कारोबार 12 पैसे की मजबूती के साथ 81.72 के स्तर पर खुला। वहीं, क्रूड ऑयल सोमवार को 82 डॉलर पर पहुंच गया। फिलहाल यह 88 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी बाजार में गिरावट दिखी। डाओ जोन्स 0.13 फीसदी, S&P 500 में 0.39 फीसदी और नैस्डैक में 1.09 फीसदी तक कमजोर हुआ।

Related Articles

Back to top button