ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

दमोह नशा माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही में कोई रियायत नहीं

दमोह में 38 होटल और 28 ढाबे किये चेक भोपाल : 14 अक्टूबर 2022 प्रदेश में नशामुक्ति अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। नशा माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने में कोई कोर-कसर नहीं रखी जा रही है। साथ ही आमजन को नशामुक्ति के लिये प्रेरित करने जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में सख्ती से कार्यवाही की गई। दमोह जिले में ही 38 होटल और 28 ढाबों में सघन चेकिंग की गई। शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट में 67 प्रकरण दर्ज कर 573.39 ग्राम मादक पदार्थ जप्त किये गये। अवैध शराब की बिक्री संबंधी 1078 प्रकरण में 1085 लोगों को आरोपी बनाते हुए 7214 लीटर शराब जप्त की गई। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 413 लोगों पर कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 130 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। धूम्रपान निषेध कानून में 508 लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले संदिग्ध 1591 स्थानों और अवैध शराब पीने-पिलाने वाले 2347 संदिग्ध स्थलों की जाँच सघनता से की गई। प्रदेश में आमजन को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने को 917 कार्यक्रम किये गये। जबलपुर में 1350, रीवा में 400, छतरपुर में 50 लीटर लाहन जप्त कर नष्ट की गई। इंदौर में 459 किलो भांग जप्त की गई। अशोकनगर में 19 होटल चेक किये गये। सागर में जन-जागरूकता के सर्वाधिक 63 कार्यक्रम हुए। उज्जैन में 53, मंदसौर और रतलाम में 46-46, छिंदवाड़ा में 41, सतना में 37, शहडोल में 34, विदिशा में 32, बालाघाट में 28, बैतूल में 25, सिंगरौली में 25, राजगढ़ में 21, टीकमगढ़ और नीमच में 22-22, कार्यक्रम हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button