ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

जबलपुर के भेड़ाघाट में धुआंधार की पहाड़ी पर एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली थी. उसके सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी गई थी पत्नि ने प्रेमी संग मिलकर की थी हत्या

भेड़ाघाट थाना अंतर्गत धुआंधार जल प्रपात इलाके में की गई हत्या का खुलासा हुआ है. इस घटना में मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने बताया कि मृतक को पत्नी के अवैध संबंध का पता चल गया था. इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. फिर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. जबलपुर के भेड़ाघाट में धुआंधार की पहाड़ी पर एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली थी. उसके सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी गई थी. मृतक की पहचान पुलिस ने माढोताल के रहने वाले रामवरन रजक के रूप में की थी. मृतक की पत्नी ने पुलिस में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जब इस मामले में हत्यारे की तलाश में पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. इस मामले में सबसे पहला संदिग्ध मुकेश बर्मन का नाम सामने आया. फिर पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. विज्ञापन पत्नी को प्यार के बीच रुकावट लग रहा था पति पुलिस की पूछताछ में मुकेश बर्मन ने रामवरन की हत्या का अपराध कुबूल किया. पुलिस के मुताबिक मुकेश ने बताया कि उसके मृतक रामवरन की पत्नी से प्रेम संबंध हैं. रामवरन अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. उसे मुकेश और पत्नी के बीच अवैध संबंधों की भनक लग चुकी थी. इस वजह से घर मेंआए दिन विवाद होता रहता था. पत्नी अपने पति रामवरन को प्यार के बीच में रुकावट मान रही थी. इसलिए उसने रामबरन को रास्ते से हटाने के लिए मुकेश से कहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button