ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजनीति

पीएम मोदी ने गुजरात भाजपा मुख्यालय में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की

गांधीनगर |  गुजरात के तीन दिवसीय दौरे आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वेरावल, धोराजी और बोटाद में चुनावी रैली को संबोधित किया| बोटाद से पीएम मोदी गांधीनगर स्थित गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम पहुंचे| जहां गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक की| भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने पुरानी कार्यकर्ता और कर्मचारियों से उनके परिवार के हालचाल जानें| कार्यालय मंत्री से भी बातचीत की और सबके भोजन इत्यादि व्यवस्था की जानकारी ली| गुजरात भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री राजभवन रवाना हो गए| पीएम मोदी आज गांधीनगर के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार को दोपहर 12 बजे सुरेन्द्रनगर में, दोपहर 2 बजे जंबुसर में और 4 बजे नवसारी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे| 22 नवंबर को एक दिन के विराम के बाद पीएम मोदी 23 नवंबर को मेहसाणा, दाहोद, वडोदरा और भावनगर में जनसभा करेंगे| 24 नवंबर को बनासकांठा के पालनपुर, गांधीनगर के दहेगाम, खेडा के मातर और बाद में अहमदाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे|

Related Articles

Back to top button