ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ का जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज… 

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ से आज सभी कलाकारों के फर्स्ट लुक साझा कर दिए गए हैं। दरअसल इन लुक्स को मोशन मोस्टर के रूप में रिलीज किया गया है और साथ ही इसमें किरदारों के जबरदस्त डायलॉग्स भी सुने जा सकते हैं। इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘एक हड्डी और सात कुत्ते, चलो भसड़ शुरू करें’।

फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर को देखने से पता चल रहा है कि वह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। उनके अलावा दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज और तबु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मोशन पोस्टर में हर किरदार को एक अलग और दमदार अंदाज में देखा जा सकता है।इस फिल्म के मोशन पोस्टर देखन से पता चल रहा है कि यह एक जबरदस्त एक्शन और क्राइम थ्रिलर होने वाली है।

फिल्म कुत्ते का निर्माण भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं इस फिल्म से दिग्गज फिल्मकार और संगीतकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक कदम रखने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘कुत्ते’ 13 जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

Related Articles

Back to top button