ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियर

ग्वालियर में पड़ोसियों में हुए पथराव और फायरिंग में 13 साल की छात्रा के दोनों पैर में गोली लगी है। गंभीर

ग्वालियर में पड़ोसियों में हुए पथराव और फायरिंग में 13 साल की छात्रा के दोनों पैर में गोली लगी है। गंभीर हालत में छात्रा को जया आरोग्य अस्पताल (JAH) में भर्ती कराया गया। घटना देर रात की है। घायल छात्रा के पिता पर पड़ोसियों ने फायरिंग की थी। छात्रा अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। विवाद की वजह एक प्लॉट है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी। मामला शहर के महाराजपुरा थाना इलाके के शताब्दीपुरम का है। यहां रहने वाला भानु प्रताप सिंह तोमर परिवार के साथ खाना खा रहा था। इसी बीच कमल किशोर शर्मा, बेटे अमन शर्मा और साथियों के साथ आया और घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पर भानु के पिता वीर सिंह तोमर बाहर निकले। उनका कमल किशोर से विवाद होने लगा। इतने में भानु और उसका परिवार भी बाहर आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। भानु का आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की जाने लगी। 13 साल की बेटी प्रियांशी तोमर के दोनों पैरों में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों में पहले पथराव हुआ, इसके बाद एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जिस वक्त बच्ची के दोनों पैरों में गोली लगी, वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। दोनों पक्षों में पहले पथराव हुआ, इसके बाद एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जिस वक्त बच्ची के दोनों पैरों में गोली लगी, वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। विवाद की वजह एक प्लॉट भानु प्रताप का आरोप है कि उनके घर के पीछे एक प्लॉट है। इसे कमलकिशोर से खरीदा था, लेकिन वह रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कर रहा। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और इसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी हुई थी। बता दें, घटना का VIDEO भी सामने आया है। इसमें आरोपी पक्ष गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रात में ही पुलिस बच्ची को लेकर जया आरोग्य अस्पताल पहुंची। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर अताई जा रही है। दोनों पक्षों में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। रात में ही पुलिस बच्ची को लेकर जया आरोग्य अस्पताल पहुंची। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर अताई जा रही है। दोनों पक्षों में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार महाराजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शताब्दीपुरम में घटना हुई है। भानु प्रताप की 13 साल की बेटी के पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्लॉट को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button