ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 225 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, टूटे बांध को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

मऊ: मऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री।मऊ के दो तहसीलों मधुबन और घोसी क्षेत्र में घाघरा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके बावजूद अभी भी 5000 से अधिक लोग बाढ़ के प्रभाव में हैं। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से सुविधाएं नहीं मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे राशन-पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।योगी सरकार के मंत्री एके शर्मा सोमवार को दोहरीघाट पहुंचे। यहां बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर जानकारी ली। साथ ही 225 परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया। एके शर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मैंने दौरा किया है। आजमगढ़ और मऊ दोनों जनपद में घाघरा नदी 1998 के बाद इतनी अधिक वृद्धि की है कि कुछ बांध भी टूटे हैं। कुछ में रिसाव हो रहा है। अधिकारियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।मऊ में घर में घुसा बाढ़ का पानी।मंत्री बोले-मदद को आगे आएं समाजसेवी संस्थामंत्री ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं और लोगों से अपील भी कर रहा हूं कि बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। बाढ़ का स्थाई समाधान करने के लिए बंधे के निर्माण पर भी काम जल्द किया जाएगा। उसके लिए मैं सरकार से विशेष प्रयास करूंगा।मऊ में घाघरा का कहर जारी।

Related Articles

Back to top button